Latest Update पाने के लिए हमे Follow करे

30+आधार कार्ड के रोचक तथ्य | Aadhar card Facts in Hindi

पढ़े आधार कार्ड से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक तथ्यों के बारे जो आपको पता नही है।
Aadhar card Facts in Hindi

आधार कार्ड के रोचक तथ्य | Aadhar card Facts in Hindi

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों को प्रदान की जाने वाली 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान पत्र होता है। इस विशिष्ट पहचान पत्र का मुख्य उद्देश्य डुप्लीकेट और नकली पहचान को खत्म और आसानी से सत्यापित एवं प्रमाणित किया जा सके ऐसा पहचान पत्र प्रदान करना है।

आइये जानते है आधार कार्ड के रोचक तथ्य के बारे में।

  1. भारत में पहला आधार कार्ड रंजना सोनवाने जी का बना था। वो महाराष्ट्र राज्य के नंदुरबार (Nandurbar) जिले के टेमभीली (Tembhali) नामक ग्राम में रहती है।
  2. पहला आधार कार्ड 29 सितंबर 2010 को रंजना सोनवाने जी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के उपस्थिति में, उस समय के Congress president Sonia Gandhi Ji के द्वारा प्रदान किया गया था।
  3. नंदन नीलेकणी जी को आधार कार्ड का जनक कहा गया।
  4. UIDAI के वर्तमान CEO डॉ. सौरभ गर्ग जी (2023) है।
  5. नंदन नीलेकणी जी UIDAI के पहले CEO थे।
  6. सबसे पहला आधार कार्ड महाराष्ट्र राज्य में बना।
  7. Aadhar card
  8. 12 अंकों का आधार कार्ड भारतीय नागरिकों का एक विशिष्ट पहचान पत्र होता है।
  9. विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने आधार को "दुनिया में सबसे परिष्कृत आईडी कार्यक्रम" के रूप में वर्णित किया।
  10. UIDAI द्वारा ही भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है।
  11. UIDAI की स्थापना 28 जनवरी 2009 को किया गया था।
  12. UIDAI का पूरा नाम Unique Identification Authority of India तथा हिंदी में इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण कहा जाता है।
  13. UIDAI का मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  14. 11 मार्च 2016 को लोकसभा द्वारा आधार अधिनियम को पारित किया गया था।
  15. आधार अधिनियम एक धन विधेयक है।
  16. आधार कार्ड से संबंधित सहायता के लिए Toll Free Helpline- 1947 है।
  17. आधार कार्ड कई प्रकार के होते है जैसे- बाल आधार, सामान्य आधार, ई-आधार, मस्केड आधार और PVC आधार।
  18. बाल आधार धारक को 5, 10, 15 की आयु में अपना बाल आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है।
  19. बाल आधार कार्ड नील रंग का होता है।
  20. प्रत्येक वयस्क व्यक्तियों को आधार कार्ड में हर 10 साल में अपना नाम, पता और Biomtric पहचान अपडेट करना अनिवार्य है।
  21. 70 साल से ऊपर वाले लोगो को आधार कार्ड अपडेट करना जरुरी नही है।
  22. UIDAI को इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत दिनांक 12 जुलाई, 2016 को वैधानिक प्राधिकरण के रूप में स्थापित किया गया।
  23. आधार नामांकन विनियम 2016 सरकारी राजपत्र में 12 सितम्बर 2017 को प्रकाशित हुआ।
  24. नामांकन के समय नागरिकों को आबंटित की जाने वाली नामांकन पहचान संख्या (EID) 28 अंको की होती है।
  25. आधार कार्ड की अधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in है।
  26. आधार कार्ड की अधिकारिक E-mail id help@uidai.gov.in है।
  27. Biometric अपडेट के लिए आपको ₹100 चार्ज देना होगा।
  28. Demographic अपडेट के लिए आपको ₹50 देना होगा।
  29. आप अपने नाम को केवल दो बार अपडेट कर सकते है।
  30. जन्म तिथि को केवल एक बार बदलवा किया जा सकता है।
  31. पता आप कई बार बदल सकते है।
हम आशा करते है, आपको यह लेख "आधार कार्ड के रोचक तथ्य | Aadhar card Facts in Hindi "अच्छा लगी होगा। इस लेख को अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ Social Media में शेयर करे। इस www.2gudhindi.com वेबसाइट को Bookmark भी कर ले।

इन्हें भी पढ़े :-

टिप्पणियाँ

2gudhindi telegram channel
Latest Update पाने के लिए Join करे

लोकप्रिय पोस्ट