35+ Guru Ghasidas Quotes in Hindi | गुरु घासीदास बाबा के सर्वश्रेष्ठ सुविचार, अनमोल वचन
35+ Guru Ghasidas Quotes in Hindi | गुरु घासीदास बाबा के सर्वश्रेष्ठ सुविचार, अनमोल वचन
संत गुरु घासीदास बाबा जी का जीवन परिचय
- पूरा नाम- गुरु घासीदास
- जन्म- 18 दिसम्बर 1756
- जन्म स्थल- ग्राम गिरौदपुरी जिला - बलौदाबाजार - भाटापारा
- पिता- मंहगूदास
- माता -अमरौतिन
- पत्नी -सफुरा
गुरु घासीदास, छत्तीसगढ़ के महान संत और समाज सुधारक, सत्य, अहिंसा, और मानवता के प्रति अपनी निष्ठा के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और लोगों को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। गुरु घासीदास छत्तीसगढ़ के सतनामी पंथ के संस्थापक है। यहां हम आपके लिए गुरु घासीदास जी के सर्वश्रेष्ठ उद्धरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जो न केवल प्रेरणादायक हैं बल्कि जीवन को सही दिशा में ले जाने में भी सहायक हैं।
संत गुरू घासीदास जी की सात शिक्षाएँ हैं-
- सतनाम् पर विश्वास रखना।
- जाति-पाति के प्रपंच में नहीं पड़ना।
- जीव हत्या नहीं करना।
- मांसाहार नहीं करना।
- चोरी, जुआ से दूर रहना।
- नशा सेवन नहीं करना।
- व्यभिचार नहीं करना।
अमर वाणी संत गुरू के दिव्य संदेश
- सभी धर्मो का आदर करो।
- गुरू एवं अतिथियों का सम्मान करो।
- सत्य ही ईश्वर है, ईश्वर ही सत्य है।
- ब्रम्ह निर्गुण निराकार है।
- सादा जीवन व्यतीत करो।
- जैतखाम प्रत्येक शिष्यों के लिए पूज्यनीय एवं आदर्श है।
- सत्य को आचरण पर उतारें।
- जीव हत्या पाप है।
- सभी जीव समान है।
- मांस भक्षण पाप है।
- पशु बलि अंधविश्वास है।
- मूर्ति पूजा जड़ता लाती है। मूर्ति पूजा निषेध है।
- शराब, धूमपान करना मानव के लिए अहितकर है।
- विधवा विवाह नारियों के लिए समाज में लागू करो, नारी समाज में सहभागी बनाकर जी सके।
- समाज में महंत, भंडारी, छडीदार का पद रखें जो समाज का उच्च व्यक्ति होगा, गुरु के बताए मार्ग पर चलेगा।
- सतनाम धर्म का पालन गृहस्थ में रहकर भी किया जा सकता है।
- मानव, काम क्रोध, लोभ, मोह का परित्याग करे।
- नारी एवं पुरुष समान है, पर नारी को माता जानो।
- चोरी करना पाप है।
- समाज को शिक्षित, संगठित करो।
- जात पात, छुआछूत मानव द्वारा बनाया गया है।
- सत्पुरूष सतनाम साहेब के सभी संतान है।
- सभी मानव को भाई चारे का संदेश दें।
- सत्य अहिंसा मानवता का संदेश है।
- कंठी धारण करो।
- नाम की कमाई करके आत्मा को परमात्मा से मिलाय करके सतनाम साहेब के पास जाने का प्रयास करे।
गुरु घासीदास जी के विचार और उपदेश हमारे जीवन को नई दिशा और उद्देश्य प्रदान करते हैं। उनके संदेश सत्य, अहिंसा, और समानता की महत्ता को दर्शाते हैं, जो आज के समाज में भी प्रासंगिक हैं। इन उद्धरणों में जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने और उनके प्रति सही दृष्टिकोण अपनाने की शक्ति है।
गुरु घासीदास जी के उपदेश न केवल धार्मिक या आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि ये हमारे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने और एक समृद्ध, संगठित समाज की स्थापना के लिए भी अनिवार्य हैं। उनके विचार हमें यह सिखाते हैं कि सत्य और अहिंसा की राह पर चलते हुए हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।
इसलिए, उनके उद्धरणों को अपनाकर हम अपने जीवन को सकारात्मकता, शांति, और समृद्धि की ओर ले जा सकते हैं। गुरु घासीदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने से हम सभी एक बेहतर इंसान और समाज के सदस्य बन सकते हैं।
निश्चित ही आपको संत गुरु घासीदास के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हुआ और आपको यह "35+ Guru Ghasidas Quotes in Hindi | गुरु घासीदास बाबा के सर्वश्रेष्ठ सुविचार, अनमोल वचन" लेख अच्छा लगा होगा. इस लेख को Social Media में शेयर करे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें